conditioning

कंडीशनिंग – घरेलू उपचार – conditioning – gharelu upchar

1. आधा कप मेयोनीज़ से बालों में मसाज करें और इसे प्लास्टिक बैग से १५ मिनट तक ढक कर रखें। शैम्पू करने से पहले बालों को धो लें।
2. जिन लोगों के बाल रूखे हैं उन्हें सर पर गुलाबजल से मसाज करना चाहिए क्योंकि यह रूखे बालों का उपचार करने में काफी कारगर साबित होता है। ओलिव आयल और मधु को पके पपीते में मिलाकर अपने बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बालों में शैम्पू कर लें।
3. जिन लोगों के बाल तैलीय हैं उन्हें मुल्तानी मिटटी, आमला, रीठा और शिकाकाई के मिक्सचर का प्रयोग करना चाहिए। ४० मिनट बाद बालों में शैम्पू कर लें। 4. पुदीने का तेल बालों की देखभाल में काफी उपयोगी साबित होता है क्योंकि यह सर को ठंडा करने में मदद करता है और सर से रुसी और जुओं को भी भगाता है। यह बालों को कंडीशन भी करता है। पुदीने का तेल तैलीय बाल को सामान्य बनाता है। यह ऑयली बालों के लिए एस्ट्रिंजेंट का काम करता है।
5. ताज़ा मेथी के पत्तों का लेप रोज़ नहाने से पहले सर पर लगाने से बाल बढ़ते हैं, उसका रंग बरकरार रहता है, बाल सिल्की रहते हैं और रूसी से निजात मिलता है।

कंडीशनिंग – conditioning – घरेलू उपचार – gharelu upchar

Tags: , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Comment

Scroll to Top