वाणी में मधुरता होना व्यापारिक व सामाजिक सफलता के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। यदि आपकी वाणी में मधुरता है हो सभी व्यक्ति आपसे प्रभावित हुए बिना नही रह सकते। मधुर वाणी के बल बूते कठिन से कठिन कार्य कराया जा सकता है चाहे आपके नौकर हो या बड़े से बड़ा अधिकारी परिवार के लोग हो या नाते रिश्तेदार मधुर वाणी वाला व्यक्ति सभी के दिलों पर राज करता है। प्रात:काल मिश्री खाकर घर से बाहर निकलेने से वाणी में मधुरता आती है और मधुर वाणी आपको सफलता के करीब ले जाती है। रात में दूध के साथ मिश्री लेना भी लाभदायक होता है।
वाणी में मधुरता लाने और व्यापारिक – vani mein madhurta laane aur vyapari – आपके घर का वास्तु शास्त्र – apke ghar ka vastu shastra






