किसी भी स्त्री के लिए मां बनना बेहद सुखद अनुभव होता है। लेकिन इस अनुभव को और भी ज्यादा सुखद बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ आसान से वास्तु टिप्स आजमाने होंगे। ऐसा करने पर घर में आना वाला मेहमान भी बुद्धिमान और सुंदर होगा।
# गर्भधारण करने के बाद गर्भवती महिला को उत्तर-पश्चिम दिशा के कमरे का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
गर्भवती महिला को हमेशा दक्षिण-पश्चिम कमरे में ही सोना चाहिए। अगर ऐसा संभव ना हो तो उत्तर-पूर्व दिशा का कमरा भी बेहतर रहेगा।
# गर्भवती महिलाएं घर के जिस कमरे में रहती हैं। उस कमरे का हल्का नीला, नीला, पीला, सफेद, हल्का गुलाबी, होना चाहिए। गहरे रंगों जैसे काला, नारंगी और लाल रंग का पेंट न करें।
# उन समय में दंपत्ति को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित कमरे का इस्तेमाल करना चाहिए। कम से कम तब तक जब तक गर्भ धारण ना हो जाए। ऐसा करने पर संतान जरूर होती है।
पढ़ें: हर दंपत्ति को पता होनी चाहिए कामसूत्र की ये बातें
# गर्भावस्था के समय सकारात्मक किताबें पढ़ें, सकारात्मक टीवी सीरियल देखें, सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहें, बेडरूम में बच्चों की तस्वीरें भी लगाएं। यदि ऐसा करती हैं तो घर में आने वाला मेहमान स्वस्थ और सात्विक प्रवृत्ति का होगा।
यदि प्रेग्नेंट हैं? तो जानिए ये वास्तु टिप्स – yadi pregnant hai? to jaane ye vastu tips – वास्तु शास्त्र टिप्स – vastu shastra tips






