band nadiyon se nikalti hai sakaratmak oorja

बंद घडिय़ों से निकलती है नकारात्मक ऊर्जा – वास्तु शास्त्र टिप्स – band nadiyon se nikalti hai sakaratmak oorja – vastu shastra tips

फेंगशुई वास्तु शास्त्र का ही एक रूप है। फेंगशुई बिना तोड़-फोड़ आपके घर को वास्तु समत बना देता है। फेंगशुई की कुछ टिप्स अपना कर सुख-समृद्धि पाया जा सकता है।

फेंगशुई के अनुसार घर के पूर्वोत्तर कोण में तालाब या फव्वारा शुभ होता है। इसके पानी का बहाव घर की ओर होना चाहिए न कि बाहर की ओर।
घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भर कर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदल दें।
घर में जो घडिय़ां बंद पड़ी हों, उन्हें या तो घर से हटा दें या चालू करें। बंद घडिय़ां हानिकारक होती हैं। इनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।
अपने ऑफिस में पूर्व दिशा में लकड़ी से बनी ड्रैगन की एक मूर्ति रखें। इससे ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त होगा।
घर या दतर में झाड़ू का जब इस्तेमाल न हो रहा हो, तब उसे नजरों के सामने से हटाकर रखें।
यदि घर का मुय द्वार उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में हो तो उसके ऊपर बाहर की तरफ घोड़े की नाल लगा देना चाहिए।
कमरों में पूरे फर्श को घेरते हुए कालीन आदि बिछाने से लाभदायक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है।
फेंगशुई के अनुसार, क्रिस्टल-ट्री का उपयोग घर में सुख-समृद्धि, प्रतिष्ठा व शांति के लिए किया जाता है। रत्नों का पौधा सुनने में भी भले ही काल्पनीक लगे किन्तु वास्तविकता यही है कि चीनी पद्धति में इस पौधे का अधिक महत्व है। यह पौधा तरह-तरह के रत्नों और स्फटिकों का बना होता है। इसमें कई वैरायटीज होती हैं।
कानलियन का पेड़ छात्रों को करियर बनाने में सहायता देता है।
पढ़ें: केरल में जैन और बौद्ध धर्म

नवरत्न पेड़ नवग्रहों की शांति, सुख तथा पारिवारिक शांति के लिए उपयोग किया जाता है। एमेथिस्ट का पेड़ दिमाग का संतुलन बनाए रखता है।
रंग-बिरंगे रत्नों से सजे इस पौधे को यदि घर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में रखा जाए तो निश्चित रूप से जीविका चलाने वाले व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।
इसे घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रखा जा सकता है। इसे व्यवसायिक स्थल पर रखने से संपदा मिलती है। इसे बैठक में भी रखा जा सकता है। इसका एक ओर महत्वपूर्ण कार्य नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना भी है।

बंद घडिय़ों से निकलती है नकारात्मक ऊर्जा – band nadiyon se nikalti hai sakaratmak oorja – वास्तु शास्त्र टिप्स – vastu shastra tips

 

Tags: ,

Leave a Comment

Scroll to Top