bijanes mein sakses ke liye apnaye ye 5 phengshui tips

बिजनेस में सक्सेस के लिए अपनाएं ये 5 फेंगशुई टिप्स – वास्तु शास्त्र टिप्स – bijanes mein sakses ke liye apnaye ye 5 phengshui tips – vastu shastra tips

फेंगशुई के माध्यम से न सिर्फ घर के वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है बल्कि दुकान अथवा ऑफिस में भी इसका उपयोग कर सफलता पाई जा सकती है।

अगर आपके कार्यालय में छोटी और ऊंची खिड़कियां हैं, जिनसे कुछ नहीं दिखता तो लैंडस्केप पोस्टर का इस्तेमाल करें। ऐसे पोस्टर कार्यालय में लगाने से लंबी दूरी तक देखने का एहसास होता है। यदि आपके कार्यालय की खिडक़ी से कुछ ऐसा नजर आता है जो आपको देखना अच्छा नहीं लगता हो तो खिडक़ी पर पर्दा लगाएं।

अगर खिडक़ी से बाहर कोई खूबसूरत और प्रोत्साहन देने वाला नजारा है तो कमरे में एक बड़ा शीशा लगाना अच्छा रहता है, इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। आपके डेस्क को दिखाने वाला शीशा सांकेतिक रूप से आपके काम को दोगुना कर सकता है। आय के मामले में भी यह आपके लिए अच्छा हो सकता है। डेस्क को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए नहीं तो शीशा गंदगी को दोगुना बढ़ा देगा।

पढ़ें:श्रीराम से पहली बार इस दिन मिले थे हनुमानजी

अपने व्यवसाय में दबदबा बनाने के लिए व्यक्ति को ऐसी जगह पर बैठना चाहिए जहां से दरवाजा स्पष्ट दिखाई दे, लेकिन दरवाजे के ठीक सामने न बैठें। अगर कोई व्यक्ति अपने कार्यालय में अच्छी स्थिति में नहीं है तो इसका अर्थ है कि व्यवसाय की गतिविधियों पर उसका नियंत्रण नहीं है। ऐसे में फेंगशुई का इस्तेमाल उसे सकारात्मक नतीजे दे सकता है।

बिजनेस में सक्सेस के लिए अपनाएं ये 5 फेंगशुई टिप्स – bijanes mein sakses ke liye apnaye ye 5 phengshui tips – वास्तु शास्त्र टिप्स – vastu shastra tips

 

Tags: , ,

Leave a Comment

Scroll to Top