phengshui ke ye 6 upay dila sakte hain shaanadaar job

फेंगशुई के ये 6 उपाय दिला सकते हैं शानदार जॉब – वास्तु शास्त्र टिप्स – phengshui ke ye 6 upay dila sakte hain shaanadaar job – vastu shastra tips

अगर आप नौकरी बदलने की छटपटाहट महसूस कर रहे हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं तो कुछ फेंगशुई उपाय आपके प्रयासों के अच्छे नतीजे दिला सकते हैं। अगर आप फेंगशुई उपायों को अपनाते हैं तो जीवन में सकारात्मकता आती है। जब आप सकारात्मकता के साथ नई नौकरी के लिए प्रयास करते हैं और नौकरी की खोज सफल होती है। हम सुझा रहे हैं ऐसे ही कुछ फेंगशुई उपाय।

कभी-कभी नौकरी ढूंढना बहुत निराशाजनक या थकाने वाला अनुभव होता है। अनेक प्रयासों के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती है। कुछ लोगों के साथ ऐसा करियर की शुरुआत में होता है तो कुछ लोग करियर के बीच में ऐसी स्थिति का सामना करते हैं जबकि उनकी अच्छी-खासी नौकरी छूट जाती है।

नौकरी बदलने के लिए सकारात्मक प्रयासों की जरूरत होती है। फिर नौकरी के लिए आपको एक नए मैनेजमेंट के सामने अपनी खूबियों का जिक्र करना पड़ता है और खुद को फिर साबित करके दिखाना पड़ता है। नई जगह नौकरी नए लोगों से मेल-मुलाकात की दृष्टि से अच्छा कदम और नई चीजें सीखने के लिहाज महत्वपूर्ण है लेकिन नौकरी पाने की जद्दोजहद से गुजरना बहुत सहज नहीं होता।

इस दौर में मन में कई नकारात्मक विचार आते हैं। ऐसे में फेंगशुई उपाय आपको सकारात्मकता देते हैं और आप खुद पर भरोसा कर पाते हैं। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा होने पर आपके लिए आगे बढ़ना आसान हो जाता है। यही वजह है कि नई नौकरी तलाशते हुए फेंगशुई उपायों की महत्ता बढ़ जाती है।

अगर कोई व्यक्ति नौकरी छोड़ने के बाद नई नौकरी को लेकर परेशानी की स्थिति में है या फिर अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहा है तो फेंगशुई उपाय उसके प्रयासों में मददगार हो सकते हैं। फेंगशुई उपायों के साथ आप भावनात्मक और आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि देने वाली नौकरी पा सकते हैं।

ये उपाय व्यक्ति की निर्णय और विचार क्षमता को भी बेहतर बना सकते हैं। इन उपायों की मदद से आप अव्यवस्था से मुक्ति की राह भी तलाश सकते हैं और ज्यादा संतुलित और व्यवस्थित जीवन जी सकते हैं। यहां कुछ ऐसे फेंगशुई उपाय हैं जो आपके जीवन में में खुशहाली ला सकते है…

अपने जीवन में स्पष्टता लाने के लिए अपने घर के उत्तरी क्षेत्र में दुनिया का एक बड़ा नक्शा लगा सकते हैं। अगर आप स्पष्टता के साथ अपनी बात रखना सीख लेते हैं या अपने बर्ताव में स्पष्ट रहते हैं तो यह नई नौकरी पाने में आपकी मदद करेगा। यह आपके प्रभाव को बेहतर बनाता है।
आप अपने शयन कक्ष के उत्तरी भाग में पेशेवर लोगों की तस्वीरें लगा सकते हैं जिनसे आप काफी प्रभावित हैं। यह क्षेत्र जीवन में ऊर्जा का प्रवाह तय करता है और सकारात्मक लोगों से आप आगे बढ़ने की प्रेरणा ले सकते हैं।
जीवन में आगे बढ़ने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए घर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को सक्रिय करने की भी जरूरत है इसलिए इस दिशा में आप अपने कुछ प्रेरणादायक नायकों की तस्वीरें लगाकर इस क्षेत्र का उपयोग कर सकते हैं।
पढ़ें: जानिए सांस लेने के बारे में 7 रोचक तथ्य

धातु, किसी भी रूप में अपने कमरे के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रखना एक अच्छा फेंगशुई उपाय हो सकता है।
एक अन्य फेंगशुई तत्व पानी भी अपने घर की उत्तर दिशा में रखा जा सकता है। आप इस क्षेत्र में कुछ शांति देने वाले रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं।
उत्तर दिशा को सक्रिय करने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को भी सक्रिय करना होगा क्योंकि यह क्षेत्र भी पैसे संबंधित है। इस दिशा को सक्रिय करने के लिए जरूरी है कि आपके घर के सामने का दरवाजा किसी भी वस्तु से ब्लॉक नहीं होना चाहिए ताकि ऊर्जा को दरवाजे से भीतर प्रवेश करने में कोई दिक्कत न हो।

फेंगशुई के ये 6 उपाय दिला सकते हैं शानदार जॉब – phengshui ke ye 6 upay dila sakte hain shaanadaar job – वास्तु शास्त्र टिप्स – vastu shastra tips

 

Tags: , , , ,

Leave a Comment

Scroll to Top