धन के लिए आप तमाम उपाय आजमा लें फिर भी कोई फायदा ना हो तो कुछ देर अपना घर निहारिए! कहीं कोई वास्तु दोष तो नहीं रोक रहा लक्ष्मी को आपके घर या प्रतिष्ठान में आने से?
वास्तुविद् रेखा जोशी बता रही हैं कि कैसे वास्तु दोष को समझकर घर में लक्ष्मी को आमंत्रित करें!
इस बात का सदा ध्यान रखें कि आपके घर के किसी भी नल से पानी बहना या टपकना नहीं चाहिए! पानी के बहने या टपकने से आपकी जेब हल्की हो सकती है! चाहते हैं कि आपकी जेब भारी रहे तो फौरन अपने घर के सभी नल ठीक करवा लें!
अगर आपका व्यवसाय होटल या भोजन सामग्री के साथ जुड़ा हुआ है तो वहां के प्रवेश द्वार का मुख दक्षिण दिशा में होना चाहिए!
अगर आपका व्यवसाय मनोरंजन या खेलकूद से जुड़ा हुआ है तो वहां के मुख्य प्रवेश द्वार का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए!
अन्य व्यवसायों के लिए प्रवेश द्वार का मुख उत्तर दिशा में शुभ माना जाता है!
अपने घर का कीमती समान ओर तिजोरी ऐसी अलमारी में रखे जो सदा पश्चिम या दक्षिण की दीवार की तरफ लगी होनी चाहिए ताकि उसके दरवाजे पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ खुलें!
वास्तु टिप्स – कैसे पाएं लक्ष्मी की कृपा – vaastu tips – kaise paen lakshmee kee krpa – वैदिक वास्तु शास्त्र – vedic vastu shastra






