जब भी हम कोई बिजनेस शुरू करते हैं, तो उम्मीद करते हैं उसमें सफलता जरूर मिले। इसीलिए बिजनेस के लिए ऑफिस निर्माण करते समय पूजा-पाठ भी करते हैं। लेकिन पूजा-पाठ के साथ वास्तु को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए ये वास्तु उपाय आजमा सकते हैं।
– व्यवसायिक भवन में नलकूप ईशान अथवा पूर्व में लगवाएं।
– ऐसे भवनों में लॉन एवं पार्किंग के लिए हमेशा ईशान दिशा का चुनाव करें।
– ध्यान रखें, व्यावसायिक भवन के गेट के सामने कोई खंभा या बड़ा वृक्ष न हों।
– ऐसे भवनों का मुख्य द्वार हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें। यह शुभ माना गया है।
पढ़ें: ऐसा समय भी आएगा जब मनुष्य की आयु होगी 12 वर्ष
– व्यवसायिक भवनों का निर्माण करते समय यह सुनिश्चित करें भूखंड समकोणीय और चौकोर हो। ऐसे में वह अपने उपयोगकर्ता को बेहतर लाभ पहुंचा सकता है।
शुरू करें बिजनेस, लेकिन रखें इन बातों का ध्यान – shuroo karen biznes, lekin rakhe in baaton ka dhyan – वास्तु शास्त्र टिप्स – vastu shastra tips






