योगाभ्यास की उपयोगिता
प्राय: मधुमेह को जीवन भर चलने वाले रोग की संज्ञा दी जाती है किन्तु योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की दृष्टि से यह पाचन संबंधी रोग माना जाता है। नियमित योगाभ्यास करने से इस रोग की स्थिति को काफी हद तक रूप से नियंत्रण में लाया जा सकता है। मधुमेह का नियंत्रण प्रभावी रूप से करने वाले साधनों में योग सबसे उत्कृष्ट साधन है। व्यायाम करने में असमर्थ मधुमेह के बहुत से रोगी, घरेलू कामकाज कर कारण सवेरे टहलने के लिए घर से न निकल पानी वाली महिलाएँ तथा प्रौढ़ व्यक्ति नियमित रूप से योगाभ्यास करके अपने रोग को नियंत्रण में ला सकते हैं।






